कोईलवर: बहियार पहाड़ी बाबा घाट पर स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, 18 वर्षीय युवक की डूबने से हुई मौत
कोईलवर प्रखंड क्षेत्र के चांदी थाना अंतर्गत बहियार पहाड़ी बाबा घाट पर मंगलवार सुबह उस समय दर्दनाक हादसा हो गया जब स्नान के दौरान एक युवक गहरे पानी में डूब गया। सूचना पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और युवक के शव को दोपहर 3:00 बाहर निकाल। मृत्यु युवक चरपोखरी थाना क्षेत्र के बरही गांव निवासी शैलेंद्र कुमार के पुत्र प्रकाश कुमार के रूप में हुई है।