भितरवार: घरसोंदी में हाई टेंशन लाइन से निकली चिंगारी, गेहूं की खड़ी फसल जली
घरसोंदी में बिजली कंपनी की बड़ी लापरवाही से एक गरीब किसान की खड़ी फसल जल गई। खेत के ऊपर से गुजर रही 33 केवी हाई टेंशन लाइन से निकली चिंगारी ने गेहूं की खड़ी फसल को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद भितरवार फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। ग्रामीणों ने ट्रैक्टरों, पानी की मोटर और मिट्टी डालकर अपने स्तर पर कड़ी मशक्कत की जिसके बाद आग पर काबू पाया गया।