इटारसी: इटारसी रेलवे स्टेशन पर सिटी पुलिस ने पूना जा रही दो नाबालिग लड़कियों को बरामद कर परिजनों को सौंपा
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार शनिवार दरमियानी रात टीआई गौरव सिंह बुंदेला को पचमढ़ी थाने से सूचना मिली थी कि दो नाबालिक घर से बिना बताये चली गई हैं।जिनके मोबाइल को लोकेशन इटारसी की मिल रही है।टीआई गौरव बुंदेला ने तत्काल थाने की टीम को तैनात कर दोनों नाबालिकों की तलाश शुरू की।मोबाइल लोकेशन के आधार पर ढूंढ कर डेढ़ बजे रात को सुपुर्द किया गया।