शिवपुरी नगर: पांच मांगों को लेकर 8 चरणों में चलेगी प्रदेश में ओबीसी की अधिकार यात्रा, शिवपुरी में सर्किट हाउस पर बोले दामोदर यादव
शिवपुरी जिले में ओबीसी के हक और अधिकारियों को लेकर सेवडा विधानसभा के प्रत्याशी दामोदर यादव आज शिवपुरी पहुंचे। जहां उन्होंने बताया कि वह इस यात्रा से प्रदेश के पिछड़े वर्ग के 5 करोड़ लोगों को जोड़कर अपने हक के लिए जागरुक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार से पांच मांगों को लेकर इस यात्रा का नेतृत्व किया जा रहा है।