शिवपुरी नगर: रामबाग कॉलोनी साढ़े 14 लाख में बेचा मकान, 25 हज़ार देने के बाद अब युवक मकान मालिक को दे रहा धमकी एसपी से शिकायत
शिवपुरी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले रामबाग कॉलोनी में रहने वाले राजू शाक्य पुत्र प्रेमचंद शाक्य ने जानकारी देते हुए बताया की उसने अपना मकान साढ़े 14 लाख में विपिन पचौरी को बेचने के लिए एग्रीमेंट किया था। जिसमे विपिन पचौरी द्वारा उसको मात्र 25 हजार रुपए दिया गया। एवं बाकी पैसे मांगने पर धमकी दे रहा है। और मकान पर लोन लेने की बात भी कह रहा है