शिवपुरी नगर: दंगल में लड़ते वक्त घायल हुआ राजगढ़ का पहलवान,भाई का आरोप नियमविरुद्ध दाव खेल भाई को किया घायल,एसपी से शिकायत
सतीश परिहार ने बताया कि उमरिकला में आयोजित दंगल में 16 जनवरी को उसके भाई धर्मवीर परिहार को गलत दाव का इस्तेमाल कर जानबूझकर घायल किया गया। उसका भाई ग्वालियर में जिंदगी-मौत से जूझ रहा है। लेकिन अब तक भौंती थाना पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की है। आज एसपी से कार्यवाही की मांग को लेकर शिकायत दर्ज कराई है।