शिवपुरी नगर: बाइक सवार रिटायर्ड एएसआई और उसके पति में ट्रक ने मारी टक्कर,जिला अस्पताल में भर्ती, शारदा सॉल्वेंट के पास की घटना
शिवपुरी जिले के कोलारस कस्बे की निवासी एक रिटायर्ड एएसआई राजकुमारी चौधरी ओर उनके पति में आज सोमवार की दोपहर शारदा साल्वेंट के पास एक ट्रक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।