हज़ारीबाग: पहलगाम हमले के विरोध में हजारीबाग रहा बंद, सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने समर्थन दिया
पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में शनिवार सुबह 9 बजे से हजारीबाग शहर पूरी तरह बंद रहा। सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने बंदी का समर्थन करते हुए कहा कि यह भारतवर्ष की आत्मा पर हमला है। बंदी के दौरान प्रमुख बाजार बंद रहे। व्यापारी और आम जनता ने स्वस्फूर्त भागीदारी निभाई। बंद शांतिपूर्ण रहा।