हजारीबाग में आज पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान स्वतः बंद रहे। चेंबर ऑफ कॉमर्स के आह्वान पर व्यापारियों ने स्वेच्छा से बाजार बंद कर आक्रोश जताया। व्यापारियों ने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से आतंकियों के समूल नाश की मांग की। बंद के कारण शहर में सन्नाटा छाया रहा।