बालाघाट: डहरवाल कलार समाज की जिलास्तरीय बैठक संपन्न, विवाह योग्य युवक-युवतियों की बढ़ती उम्र पर चिंता
डहरवाल कलार समाज संगठन की वार्षिक जिलास्तरीय बैठक शुक्रवार को बालाघाट के कमला नेहरू हॉल में आयोजित की गई। बैठक में जिलेभर से समाज के पदाधिकारी, वरिष्ठजन, महिला एवं युवा प्रकोष्ठ के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान सहस्त्रबाहु के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना के साथ हुआ। बैठक में विवाह योग्य युवक-युवतियों की