हरिद्वार: रविवार रात 10 बजे तक चली प्रेस क्लब चुनाव की मतगणना में अमित शर्मा अध्यक्ष, प्रदीप जोशी बने महामंत्री
रविवार रात 10 बजे तक चली प्रेस क्लब चुनाव की मतगणना में अध्यक्ष पद पर अमित शर्मा ने जबकि महामंत्री पद पर प्रदीप जोशी ने बाजी मारी है। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य पद पर आशीष मिश्रा, राहुल वर्मा, सुनील पाल, प्रदीप गर्ग, एहसान अंसारी रोहित सिखौला और तनवीर अली ने विजय हासिल की। इस मौके पर सभी ने पत्रकारिता के उच्च मानदंडों को स्थापित करने की कोशिश शपथ ली।