हरिद्वार: पथरी थाने की पुलिस ने क्षेत्र से दो शराब तस्करों को किया गिरफ्तार, 100 लीटर कच्ची शराब और 2500 लीटर लहान किया बरामद
पथरी थाने की पुलिस ने आज क्षेत्र से 2 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम यशपाल और रविंद्र हैं। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 100 लीटर कच्ची शराब और कच्ची शराब बनाने का 2500 लीटर लहान भी बरामद किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दिया।