सहारनपुर: पति ने पत्नी पर आरोप लगाया: BP की दवा में जहर देकर मारने की कोशिश की, पांच दिन वेंटिलेटर पर रहा, SSP से मांगी मदद
सहारनपुर में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और उसके परिजनों पर ब्लड प्रेशर की दवा में जहर मिलाकर जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। पीड़ित मुर्तजा उर्फ अंग्रेज करीब पांच दिन वेंटिलेटर पर रहे और अब अस्पताल से बाहर हैं। गुरुवार दोपहर एसएसपी से गुहार लगाई है।