जमुई: नगर पंचायत सिकंदरा के सफाई कर्मियों ने वेतन भुगतान की मांग को लेकर हड़ताल की, अनिशा कुमारी ने किया वेतन भुगतान
Jamui, Jamui | Mar 1, 2025 वेतन भुगतान की मांग को हड़ताल पर गए सिकंदरा नगर पंचायत के सफाई कर्मियों की मांगें पूरी कर ली गई है। उनलोगों का जनवरी माह का वेतन भुगतान कर दिया गया है। उक्त जानकारी कार्यपालक पदाधिकारी अनिशा कुमारी ने शनिवार की दोपहर बाद 3:00 बजे दी है। उन्होंने बताया कि कचरा बिखेरने वालों को चिन्हित किया गया है, वैसे लोगों को कार्रवाई करते हुए कार्यमुक्त किया जाएगा।