जमुई: नगर पंचायत सिकंदरा में साफ-सफाई व्यवस्था पुनः बहाल, कई सफाई कर्मियों के खिलाफ होगी कार्रवाई
Jamui, Jamui | Mar 1, 2025 नगर पंचायत सिकंदरा में आउटसोर्स पर कार्यरत सफाई कर्मियों द्वारा शुक्रवार को वेतन भुगतान की मांग को लेकर सफाई कार्य बंद किए जाने के उपरांत कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा एजेंसी से स्पष्टीकरण की मांग की गई। वही कार्यपालक पदाधिकारी अनिशा कुमारी और मुख्य पार्षद रुबी देवी के समझाने और वेतन भुगतान का आश्वासन मिलने पर सभी सफाई कर्मी शनिवार कि दोपहर 2 बजे लौट गए।