जमुई: पतौना घाट पर बालू माफिया और पुलिस के बीच हुई भिड़ंत, एक दर्जन से अधिक राउंड चली गोली, पुलिस ने की जवाबी फायरिंग
Jamui, Jamui | Mar 1, 2025 अवैध बालू के खनन की सूचना पर मलयपुर थाना की पुलिस शनिवार की सुबह 10:00 बजे छापेमारी के लिए पहुंची थी, अभी पुलिस कुछ समझ पाती और कार्रवाई शुरू करती इसी दौरान बालू माफियाओं ने पुलिस पर ताबड़तोड़ 9 से 10 फायरिंग कर दी, हालांकि सुरक्षा के लिए पुलिस को भी 5 राउंड जवाबी में फायरिंग करनी पड़ी। इस दौरान एक ट्रैक्टर को भी जब्त किया गया।