कोल: थाना हरदुआगंज पुलिस ने 4 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का सामान व बाइक बरामद
Koil, Aligarh | Mar 10, 2024 थाना हरदुआगंज पुलिस टीम ने चोरी की घटना का किया खुलासा, 4 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर भेजा जेल।थाना अध्यक्ष के द्वारा बताया गया पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए 4 चोरों को कस्बा हरदुआगंज से गिरफ्तार किया है। कब्जे से चोरी किए हुए आभूषण,₹19800 नकबजनी का सामान और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। अग्रिम कार्रवाई के बाद रविवार को सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।