कोल: थाना महुआ खेड़ा क्षेत्र के अंतर्गत दहेज लोभियों ने विवाहिता को निकाला घर से बाहर, केस दर्ज
Koil, Aligarh | Mar 10, 2024 अतिरिक्त दहेज की मांग को पूरा न करने पर ससुराल वालों ने प्रताड़ित कर विवाहिता को घर से बाहर निकाल दिया है। विवाहिता के पिता ने बताया कि शादी के समय दिए गए दहेज से ससुराल वाले खुश नहीं थे। इस वजह से मेरी बेटी को प्रताड़ित कर घर से बाहर निकाल दिया। मामले को लेकर व्यक्ति के द्वारा रविवार करीब 3 बजे संबंधित थाने में जाकर ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है।