कोल: हरदुआगंज में सूचना पर पहुंचे दारोगा के साथ स्थानीय लोगों ने की अभद्रता, वर्दी को खींचा एवं वायरल हुआ वीडियो
Koil, Aligarh | Mar 10, 2024 थाना हरदुआगंज इलाके की कस्बा हरदुआगंज में रविवार को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि गांव के ही कुछ व्यक्तियों के द्वारा संदिग्ध लोगों को पकड़ा गया है।सूचना मिलते ही हल्का उप निरीक्षक मौके पर पहुंचे जिसके उपरांत स्थानीय लोगों ने दारोगा के साथ अभद्रता करते हुए उसकी वर्दी के साथ खींचातानी की जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।अग्रिम कार्यवाही में जुटी पुलिस