पीरो: +2 विद्यालय पीरो में अग्निशमन सेवा सप्ताह पर मॉक ड्रिल कर छात्राओं को सिखाए गए सुरक्षा के तरीके
Piro, Bhojpur | Apr 15, 2026 अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत बुधवार को +2 विद्यालय पीरो में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं ने प्रभातफेरी निकालकर लोगों को आग से बचाव के प्रति जागरूक किया, वहीं विद्यालय परिसर में मॉक ड्रिल का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी उमाशंकर तिवारी के नेतृत्व में उनकी टीम द्वारा किया गया।