शिकोहाबाद: मटसेना थाने में जब्त वाहनों की नीलामी से 3.65 लाख रुपये का राजस्व अर्जित
थाना मटसेना पुलिस द्वारा शुक्रवार शाम 5 बजे क़रीबन थाने में जब्त मुकदमाती वाहनों की पारदर्शी नीलामी की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में आयोजित नीलामी में कुल 38 वाहन शामिल थे, जिनमें 33 दोपहिया, एक टेम्पो व चार चारपहिया वाहन शामिल थे। नीलामी में 52 स्क्रैप व्यापारियों ने भाग लिया।