शिकोहाबाद: फिरोजाबाद में 34.73 करोड़ की 19 पर्यटन परियोजनाएं स्वीकृत, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह के प्रयासों से मिली जिले को सौगात
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह के प्रयासों से जनपद फिरोजाबाद में पर्यटन विकास व सौन्दर्यीकरण के लिए 34.73 करोड़ रुपये की 19 परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं। ये परियोजनाएं वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतर्गत मंजूर की गई हैं। इनमें शिव वाटिका, ओंकारेश्वर महादेव, महाकालेश्वर, बजरंग आश्रम, राधाकृष्ण मंदिर, छदामी लाल जैन मंदिर समेत कई ऐतिहासिक स्थल शामिल रहे।