बीना: उद्घाटन से पहले ही शुरू हुआ कामकाज - नए प्रशासनिक भवन में शिफ्ट हुए SDM-तहसीलदार कार्यालय
Bina, Sagar | Aug 18, 2026 तहसील परिसर में करोड़ों की लागत से बना नया प्रशासनिक भवन बनकर तैयार हो गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के द्वारा उद्घाटन की चर्चा के बीच, प्रशासन ने जनता की सुविधा को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। उद्घाटन का इंतजार किए बिना ही SDM, तहसीलदार समेत सभी कार्यालयों को नए भवन में शिफ्ट कर दिया गया है और आज से कामकाज भी शुरू हो गया है।