इंदौर: बड़ा गणपति से राजवाड़ा चौराहे तक निकली 'तिरंगा यात्रा', CM यादव व पहलगाम हमले में मारे गए सुशील नथानियल की पत्नी हुई शामिल
Indore, Indore | May 16, 2025 मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इंदौर में आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में भाग लिया। यह यात्रा इंदौर के प्रसिद्ध बड़ा गणपति मंदिर से शुरू होकर ऐतिहासिक राजवाड़ा चौराहे पर संपन्न हुई। मुख्यमंत्री एक खुले रथ में सवार होकर पूरे मार्ग में आमजन का अभिवादन करते रहे। इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री तुलसी सिलावट और विधायक भी मौजूद रहे।