भाजपा विधायक का ग्रामीणों ने फूंका पुतला, की नारेबाजी लखीमपुर खीरी जिले के धौरहरा के सिसैया खुर्द गांव में गुरुवार को लोधी समाज के लोगों ने भाजपा विधायक विनोद शंकर अवस्थी का पुतला फूंका। साथ विधायक, प्रधान और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नाजेबाजी की। इस गांव के लोगों को पुलिस ने घरों में घुसकर पीटा था। विधायक पर ग्रामीणों को पुलिस से पिटवाने का आरोप है। इस गांव लोगों ने अपने गांव का रास्ता बनवाने के लिए विधायक और प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन किया था। ग्रामीणों का कहना है कि इसी का उनसे बदला लिया गया है।