मैलानी पुलिस की मुठभेड़ में गोकशी के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी। थाना मैलानी पुलिस ने गोकशी की घटना में शामिल चार वांछित अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक कार्रवाई के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
क्षेत्राधिकारी गोला श्रीमती महक शर्मा ने घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर आरोपियों की घेराबंदी की। इस दौरान आरोपियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई, जिसके बाद चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में वसीम, रूहीन, मोहसिम और नीलकंठ उर्फ राकेश शामिल हैं। पुलिस ने मामले में आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
टैग:
#LakhimpurKheri #MailaniPolice #PoliceEncounter #Gokashi #Arrest #MahakSharma #GolaCO #UPPolice #CrimeNews