सरदारशहर में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले महा मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। मुकाबले से पहले ही भारतीय प्रशंसकों में अपनी टीम की जीत को लेकर गहरा भरोसा नजर आ रहा है। भारतीय क्रिकेट फैंस का मानना है कि मौजूदा फॉर्म, संतुलित टीम संयोजन और आत्मविश्वास के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम इस बार भी पाकिस्तान पर भारी पड़ेगी।