चूरू: कीटनाशक के प्रभाव से एक्स सर्विस मैन की राजकीय भरतिया अस्पताल में उपचार के दौरान मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Churu, Churu | Mar 3, 2025 चूरू जिले की तारानगर तहसील के गांव झंझानी के एक एक्स सर्विसमैन की राजकीय भरतिया अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। 38 वर्षीय एक्स सर्विसमैन वीरेंद्र सिंह कीटनाशक के दुष्प्रभाव के बाद गंभीर हालत में राजकीय भरतिया अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती हुआ था। कोतवाली थाना पुलिस ने सोमवार को मृतक के शव का जिला अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम करवाया।