चूरू: गांव घंटेल के पास सड़क हादसे में आर्मी जवान की मौत, सदर पुलिस ने करवाया पोस्टमार्टम
Churu, Churu | Mar 3, 2025 चूरू के गांव घंटेल के पास सड़क हादसे में 30 वर्षीय आर्मी जवान की मौत हो गई। रामगढ़ शेखावाटी के गांव गरन्डवा का 30 वर्षीय धर्मेंद्र सिंह कश्मीर के डोडा में 10 RR बटालियन में तैनात थे, जो 28 फरवरी को अपने गांव छुट्टी आए थे। यह सड़क हादसा उस वक्त हुआ जब आर्मी जवान धर्मेंद्र सिंह अपनी ससुराल गांव घंटेल से कार में गांव लौट रहे थे।