दोवड़ा: पुनाली गांव में बाबा रामदेवजी के बीज पर्व पर पहली भव्य शोभायात्रा
यादव समाज युवा मंडल द्वारा पुनाली गांव में बाबा रामदेवजी के पावन बीज पर्व पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। पातली रोड के रामदेव मंदिर से शुरू हुई यह यात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए वापस मंदिर पहुंची, जहां रामसा पीर की आरती और प्रसाद वितरण हुआ।