खींवसर: खींवसर पंचायत समिति सभागार में उपचुनाव के लिए महिला एवं दिव्यांग बूथ वाले मतदान दलों का पहला प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ
नागौर जिले के खींवसर विधानसभा में होने वाले उपचुनाव को लेकर सोमवार को खींवसर पंचायत समिति सभागार में महिला एवं दिव्यांग बूथ वाले मतदान दलों का प्रथम प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार पुरोहित की अध्यक्षता में ये प्रशिक्षण संपन्न किया गया। इस दौरान खींवसर उपखंड के रिटर्निंग अधिकारी भी मौजूद रहे।