संग्रामपुर: ‘भारत माता की जय’ से गूंजा संग्रामपुर, हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस
संग्रामपुर प्रखंड क्षेत्र एवं नगर पंचायत के सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में शनिवार को आजादी का 80वां वर्षगांठ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विभिन्न कार्यालयों, विद्यालयों एवं संस्थानों में तिरंगा फहराकर राष्ट्रध्वज को सलामी दी गयी और राष्ट्रगान गाया गया। प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में मुख्य समारोह हुआ, जहां प्रखंड प्रमुख रेखा देवी ने झंडोत्तोलन किया। पशु