धमतरी: जिला पंचायत कार्यालय में सीईओ जिला पंचायत ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत की कार्यों की समीक्षा
सीईओ जिला पंचायत रोमा श्रीवास्तव ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत विकासखंड धमतरी के विभिन्न ग्राम पंचायतों में कचरा संग्रहण कार्य का संचालन करने वाले ग्रामों के सरपंच एवं सचिवों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय की साफ सफाई के साथ स्वच्छ पानी की व्यवस्था की अनिवार्य रूप से की जावें।