धमतरी: ग्राम डोमा के ग्रामीणों ने पुराने स्कूल भवन को तोड़ने और शिक्षक की मांग को लेकर कलेक्टर को सौपा ज्ञापन
ग्राम डोमा के ग्रामीणों ने बताया कि शासकीय प्राथमिक शाला भवन के पास एक जर्जर हो चुका पुराना स्कूल भवन है। जिससे कभी भी कोई हादसा हो सकता है। जिसे तोड़ने की मांग ग्रामीणों ने की है।साथ ही प्राथमिक स्कूल में दो शिक्षकों का पद रिक्त है। जिस पर ग्रामीणों ने रिक्त पद को भरने की मांग कर रहे है।जिसको लेकर आज ग्रामीणों ने कलेक्टोरेट पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन सौपा है।