धमतरी: जिला पुलिस कार्यालय में यातायात विभाग के जवानों को एसपी ने प्रदान किए पानी के बोतल और चश्मे
छत्तीसगढ़ सहित धमतरी शहर में भीषण गर्मी है। इस भीषण गर्मी और धूप में भी यातायात अधिकारी-कर्मचारियों के द्वारा अपने कर्तव्यों का बखुबी से पालन कर शहर के यातायात व्यवस्था का संचालन किया जा रहा है।वही बैंक ऑफ बड़ौदा और अरवा राइस मिल एवं उसना राइस मिल एसोसिएशन के सौजन्य से पानी बॉटल और चश्मा एसपी आंजनेय वार्ष्णेय के हाथों से पुलिस कार्यालय में प्रदान किया गया।