पानसेमल: पानसेमल में डंपर के टायरों में आग लगने से अफरा-तफरी, फायर फाइटर ने पहुंचकर टाला बड़ा हादसा
पानसेमल थाना क्षेत्र में बीती रात एक डंपर के टायरों में अचानक आग लगने से अफरा तफरी का माहौल बन गया था। जिसके बाद मौके पर नपा फायर फाइटर पहुंचा और आग पर काबू पाया। जानकारी अनुसार घटना खेतिया सेंधवा स्टेट हाइवे पर खड़ीखम के निकट हुई जहां टायरों में आग लगने की सूचना का कॉलर से इवेंट प्राप्त हुआ था कि एक डंपर जो रेत भर कर जा रहा था कि अचानक रास्ते में आंग लगी।