मिडरा ग्राम के समीप अज्ञात वाहन ने ऑटो और बाइक चालक को मारी ठोकर आई गंभीर चोट
बड़वारा थाना क्षेत्र के मिडरा ग्राम के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ऑटो और बाइक को एक साथ जोरदार ठोकर मार दी। घटना में बाइक चालक को गंभीर चोटे आ गई जिसे नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़वारा में दाखिल कराया गया। जहां उसकी उपचार जारी है। वही ऑटो चालक को मामूली चोटे आई हैं।