बड़वारा: भदौरा नंबर 2 ग्राम मे खेत से निकलने पर चरवाहे के साथ हुई जमकर मारपीट
बड़वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले भदौरा नम्बर 2 ग्राम में राजेश चौधरी के साथ एक ही परिवार के दो लोगों ने जमकर मारपीट कर दी। मामले पर पीड़ित राजेश चौधरी ने बताया कि मैं बकरी लेकर जा रहा था इसी दौरान राजेश पटेल, किशन पटेल को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए मेरे साथ गाली गलौज कर लाठी डंडों से मारपीट की है। जिसके चलते मेरे सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।