झिंझरी चौकी के समीप वाहन चेकिंग के दौरान बिना कागजात के कपड़े का परिवहन कर रहे छोटा हाथी वाहन को पुलिस ने किया जप्त
जिले में निष्पक्ष तरीके से लोकसभा चुनाव संपन्न हो सके इसे लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन निरंतर जिले में निगरानी बनाए हुए हैं। वहीं माधव नगर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान कपड़े से भरे एक छोटा हाथी वाहन को जप्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन चेकिंग के दौरान कपड़े से भरे छोटा हाथी वाहन चालक से परिवहन से संबंधित दस्तावेज मांगे गए।