पहाड़ी ग्राम में शराब की दुकान बीच बाजार में खुलने का ग्रामीणों ने किया विरोध,कलेक्टर से लगाई गुहार
कटनी जिले के पहाड़ी ग्राम से कई दर्जनों ग्रामीण आज कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर के नाम लिखित मांग पत्र देते हुए,शराब दुकान स्थानांतरण का विरोध जताया है। मामले पर जनपद सदस्य राकेश साहू ने बताया,कि नया ठेका होने के बाद सरकारी शराब दुकान को रहवासी एवं स्कूल के पास स्थापित किया जा रहा है। जिससे गांव का माहौल खराब हो सकता है।