स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थापित एसएसटी चेक पोस्ट पुलिस ने 22 गाड़ियों से उतरवाई ब्लू ब्लैक फिल्म
लोकसभा चुनाव को देखते हुए जिले में जगह-जगह चेक पोस्ट स्थापित किया गया है। जिसमें वाहनों की सघन जांच की जा रही है। वहीं कटनी जिले के स्लीमनाबाद चेक पॉइंट में पुलिस के द्वारा वाहनों की सघन जांच की गई। इस दौरान 22 वाहनों से ब्लैक ब्लू फिल्म को वाहनों से उतरवाया गया। साथ ही अवैध नंबर प्लेट वाली गाड़ियों पर भी कार्यवाही की गई है।