दतिया नगर: पीजी कॉलेज के विद्यार्थियों ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर रैली निकालकर दिया संदेश
दिनांक 01. 06. 2026 को शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर तथा सुगम्य भारत अभियान के अंतर्गत दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 के प्रति जागरूकता अभियान का संचालन किया गया। अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. जयश्री त्रिवेदी के नेतृत्व में आयोजित की गई।