कोल: थाना रोरावर क्षेत्र अंतर्गत होटल में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला आया सामने, पुलिस से की गई लिखित शिकायत
Koil, Aligarh | Apr 4, 2024 होटल में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पूरे घटनाक्रम की जानकारी मिलने पर थाना पुलिस सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और लड़की को मेडिकल परीक्षण हेतु भेज दिया। वहीं लड़के की गिरफ्तारी को लेकर टीम गठित की गई। गुरुवार करीब 10 बजे परिवार वालों ने लड़के के खिलाफ पुलिस से लिखित शिकायत की है।