कोल: नाजायज़ तमंचा व कारतूस के साथ थाना देहलीगेट पुलिस टीम ने एक शातिर अभियुक्त को सराय मियां से किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Koil, Aligarh | Apr 3, 2024 एसएसपी संजीव सुमन के द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धड़पकड़ के लिए दिए गए आदेशों-निर्देशों के क्रम में थाना देहलीगेट पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान सराय मियां से एक शातिर अभियुक्त अप्पू उर्फ इसयाज़ पुत्र सुल्तान को एक नाजायज तमंचा 12 बोर एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को बुधवार को जेल भेजा।