कोल: नगला पटवारी में प्रेम संबंध में की गई थी ट्यूशन शिक्षक की हत्या 2 गिरफ्तार, ASP ने दी जानकारी
Koil, Aligarh | Apr 3, 2024 थाना क्वार्सी के नगला पटवारी में सोमवार सुबह पड़े मिले शव के मामले में पुलिस ने घटना का खुलासा कर दिया है। घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो हत्यारों को आला कत्ल के साथ गिरफ्तार कर लिया है साथ ही जेल भेज दिया है। ASP अमृत जैन ने बताया कि यह घटना प्रेम प्रसंग को लेकर हुई थी।