कोल: ई-रिक्शा की छत पर बैठकर नामांकन दाखिल करने कलेक्ट्रेट पहुंचे आरटीआई एक्टिविस्ट पंडित केशव देव
Koil, Aligarh | Apr 3, 2024 अलीगढ़ के RTI एक्टिविस्ट पंडित केशव देव आज कलेक्ट्रेट में अपना नामांकन दाखिल किया है। केशव देव अपने मेलरोस आवास से ई-रिक्शा की छत पर बैठकर कलेक्ट्रेट तक पहुंचे जहां उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान पंडित केशव देव के समर्थकों ने तरह-तरह के नारों से नारेबाजी की है।