रीठी: नैगवा में जब बेटियां स्कूल नहीं पहुंचीं, तो शिक्षक जंगल की पगडंडी तक पहुंचे
Rithi, Katni | Aug 20, 2026 कटनी जिले के रीठी तहसील क्षेत्र के नैगवा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की कक्षा 10वीं की छात्राएं अंकिता और सरिता स्कूल नहीं पहुंचीं तो प्राचार्य विपिन तिवारी और स्टाफ ने उनकी तलाश शुरू की। घर पर नहीं मिलने पर शिक्षक करीब 3 किलोमीटर दूर खुसरा महादेव तक पहुंचे।