फिटनेस फेल व टैक्स खत्म वाहनों पर दुमका प्रशासन की नजर
▪️ जिला परिवहन कार्यालय, दुमका ने ऐसे पंजीकृत वाहनों की सूची जारी की है जिनका फिटनेस प्रमाणपत्र और पथकर (टैक्स) की वैधता समाप्त हो चुकी है।
▪️ इन वाहनों के अवैध रूप से खनन क्षेत्रों में संचालन की आशंका जताई गई है।
▪️ ऐसे वाहन JIMMS Vehicle Portal में भी सूचीबद्ध हैं।
▪️ विभाग ने कहा कि इस तरह के वाहनों के संचालन से सरकार को राजस्व की हानि होने के साथ जन-धन की सुरक्षा पर भी खतरा बढ़ता है।
▪️ संबंधित वाहन मालिकों से नियमों का पालन सुनिश्चित करने की अपील की गई है।
#Dumka #TransportDepartment #RoadSafety #Jharkhand #miningindustry