भोजपुर जिले में नए पुलिस कप्तान के आगमन से विधि-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर प्रशासनिक सक्रियता तेज हो गई है।
पदभार ग्रहण: 2024–2026 बैच के चर्चित अधिकारियों में शामिल IPS अवधेश दीक्षित ने विधिवत भोजपुर SP का कार्यभार संभाला।
वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक: कमान संभालते ही उन्होंने जिले के डीएसपी, इंस्पेक्टर और थाना प्रभारियों के साथ आंतरिक सुरक्षा एवं अपराध नियंत्रण पर समीक्षा बैठक की आज प्रभार ग्रहण करने के उपरांत पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कंट्रोल रूम सहित सभी शाखाओं की कार्यप्रणाली का जायजा लिया गया तथा संबंधित पदाधिकारियों को कार्यों के त्वरित, सुचारू एवं प्रभावी संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
Arrah, Bhojpur | Aug 20, 2026