रात्रि में पुलिस अधीक्षक, भोजपुर द्वारा उदवंतनगर थाना का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान ओडी एवं संतरी ड्यूटी पर तैनात पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मियों की उपस्थिति की जांच की गई। साथ ही थाना परिसर की स्वच्छता, कार्यालय व्यवस्था, सीसीटीएनएस प्रणाली, अभिलेखों के संधारण तथा अपराध नियंत्रण से संबंधित विभिन्न तख्तियों, दस्तावेजों एवं आवश्यक अभिलेखों का गहन निरीक्षण किया गया।
थाना निरीक्षण के उपरांत जीरो माइल में रात्रि गश्ती में तैनात पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मियों की उपस्थिति की जांच की गई। तत्पश्चात नवादा थाना क्षेत्र का सघन भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा संबंधित पदाधिकारियों को प्रभावी पुलिसिंग एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
Arrah, Bhojpur | Aug 24, 2026